लाहौल घाटी के जोबरंग गांव के फांडी नाला में आई बाढ़ , ग्रामीणों ने भाग कर बचाई जान 

लाहौल घाटी के जोबरंग गांव के उपर फांडी नाला की पहाड़ी से रात को अचानक आई बाढ़ से दहशत मच गई। हालांकि, बाढ़ से अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन नाले का रुख गांव की तरफ हो जाने से ग्रामीण चिंतित हैं

Aug 5, 2024 - 17:42
 0  25
लाहौल घाटी के जोबरंग गांव के फांडी नाला में आई बाढ़ , ग्रामीणों ने भाग कर बचाई जान 

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  05-08-2024

लाहौल घाटी के जोबरंग गांव के उपर फांडी नाला की पहाड़ी से रात को अचानक आई बाढ़ से दहशत मच गई। हालांकि, बाढ़ से अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन नाले का रुख गांव की तरफ हो जाने से ग्रामीण चिंतित हैं। 
24 घरों की आबादी वाले जोबरंग गांव के लोगों का कहना है कि अब गांव की सुरक्षा को लेकर यहां क्रेटवाल लगाना जरूरी हो गया है। अन्यथा जोबरंग के ग्रामीणों को बारिश होने पर हमेशा नाले में बाढ़ की आशंका के खौफ के साये में जीने को विवश होना पड़ेगा। 
पूर्व प्रधान जोबरंग पंचायत सोम देव ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे उनके गांव के ऊपर फांडी नाला में आई बाढ़ से डर का माहौल है। ग्रामीण घरों से बाहर बारिश के बीच टार्च आदि लेकर अपने को सुरक्षित जगह पर गए। उन्होंने घटना की सूचना प्रशासन को दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow