हिमाचल के इस गांव के 16 घरों में आईं दरारें , डर के साये में जी रहे ग्रामीण 

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के लिंडूर गांव में बरसात में हुए भूस्खलन के बाद अब घरों में भी दरारें आ गई हैं। सोमवार रात को लिंडूर गांव में एक मकान की दीवार गिर गई। हालांकि हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले गांव के आसपास खेतों में दरारें आई थीं

Oct 17, 2023 - 19:32
 0  52
हिमाचल के इस गांव के 16 घरों में आईं दरारें , डर के साये में जी रहे ग्रामीण 
यंगवार्ता न्यूज़ - केलांग  17-10-2023
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के लिंडूर गांव में बरसात में हुए भूस्खलन के बाद अब घरों में भी दरारें आ गई हैं। सोमवार रात को लिंडूर गांव में एक मकान की दीवार गिर गई। हालांकि हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले गांव के आसपास खेतों में दरारें आई थीं। 
 
अब गांव के करीब 16 घरों में दरारें आने से ग्रामीणों में दहशत है। बरसात के दिनों में जाहलमा नाले में बाढ़ आने के बाद हुए भूस्खलन की वजह से यह स्थिति बनी है।स्थानीय विधायक व उपायुक्त भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और यहां नाले का तटीकरण करने का आश्वासन दिया है। 
 
जुलाई में जाहलमा नाले में लगातार बाढ़ आने के बाद से लिंडूर और जसरथ गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। जसरथ गांव के 10 से 11 परिवारों की 25 बीघा से अधिक जमीन सहित बगीचा चिनाब नदी में समा गए थे। ग्रामीणों ने विधायक से उनके लिए नौतोड़ की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow