सोलन के जाबली में तीन वाहनों की टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति घायल

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सोलन के जाबली में गुरुवार को तीन वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस के जरिये धर्मपुर ले जाया गया

Sep 12, 2024 - 15:54
Sep 12, 2024 - 16:25
 0  32
सोलन के जाबली में तीन वाहनों की टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    12-09-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सोलन के जाबली में गुरुवार को तीन वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस के जरिये धर्मपुर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जा पहुंचा। 

इसके कारण शिमला से चंडीगढ़ की ओर दूसरी लेन में जा रहा एक टेंपो कार से टकरा गया हादसे में टेंपो चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, केवल वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगा रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow