भूकंप के झटके से हिली लाहौल-स्पीति की धरती,7.8 रही भूकंप की तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई पर था

Aug 2, 2024 - 16:43
 0  33
भूकंप के झटके से हिली लाहौल-स्पीति की धरती,7.8 रही भूकंप की तीव्रता

यंगवार्ता न्यूज़ - लाहौल-स्पीति   02-08-2024

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप सुबह करीब 9:45 बजे आया। 

हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें, हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। 

कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 की अल सुबह आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं। भूकंप से एक लाख के करीब इमारतें तहस-नहस हो गई थीं, जबकि 53 हजार से ज्यादा मवेशी भी भूकंप की भेंट चढ़ गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow