हेरोइन और चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मनाली में 10 ग्राम हैरोइन और 32 ग्राम चरस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनाली में वोल्वो बस स्टैंड के पास पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को पूछताछ के लिए रोका

Sep 2, 2024 - 19:54
 0  21
हेरोइन और चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  02-09-2024
पुलिस ने मनाली में 10 ग्राम हैरोइन और 32 ग्राम चरस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनाली में वोल्वो बस स्टैंड के पास पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को पूछताछ के लिए रोका। 
पूछताछ के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई जोकि तोलने पर 10 ग्राम पाई गई। आरोपी की पहचान जॉन्सन पुत्र भूराराम निवासी हेरन जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। 
वहीं, मनाली में ही पुलिस ने गधेरनी में एक ढाबे के पास युवक को गश्त के दौरान 32 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी केडी शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow