प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी

राजधानी शिमला सहित मनाली, डलहौजी और चंबा में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। अन्य जगह धूप खिली रही। प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Sep 12, 2024 - 15:56
 0  20
प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-09-2024

राजधानी शिमला सहित मनाली, डलहौजी और चंबा में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। अन्य जगह धूप खिली रही। प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को बिलासपुर में 35, कांगड़ा, चंबा और ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 

राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर को शहर में बूंदाबांदी हुई। शाम को मौसम साफ होने से साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 12 और 13 सितंबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

बुधवार शाम तक प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन होने से 37 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 106 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित होने से कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में सप्लाई बंद हो गई है। मंगलवार रात को नाहन में 86, पांवटा साहिब में 46, धर्मशाला में 35, चंबा में 30, धौलाकुआं में 21, मनाली में 20, शिमला में 8 और कल्पा में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 

न्यूनतम तापमान शिमला में 16.0, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 24.9, नाहन में 22.5, सोलन में 19.1, मनाली में 14.9, कांगड़ा में 20.4, मंडी में 20.2, बिलासपुर में 23.1 और चंबा में 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow