हिमाचल में औषधीय रूप में पाई जाने वाली घरकिन फसल की होगी पैदावार   

Apr 29, 2024 - 11:45
 0  62
हिमाचल में औषधीय रूप में पाई जाने वाली घरकिन फसल की होगी पैदावार   

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     26-04-2024

पेट दर्द, पीलिया, बवासीर और गुर्दे की पथरी जैसे रोगों से लड़ने के लिए एक औषधीय रूप में जाने वाली घरकिन की फसल अब हिमाचल में पैदा की जा सकेगी। यह फसल अफ्रीका, ब्राजील, अमेरिका और दक्षिण भारत में होती है। इससे रोगों से लड़ने में मदद मिलने के साथ किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। 

कृषि विवि के वैज्ञानिकों ने इस फसल पर एक सफल प्रशिक्षण कर इसे तैयार किया है, जो जल्द ही किसानों के खेतों तक पहुंचेगी। लोग घरकिन को सब्जी के अलावा सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। 

घरकिन के फलों को उबाल और तलकर या फिर सलाद के रूप में ताजा खाया जाता है। इसका अचार भी डाला जा सकता है। इसे एक सब्जी के रूप में भी खाया जा सकता है। पेट, दर्द, गुर्दे की पथरी और बवासीर बीमारियों में मदद करने वाली घरकीन विटामिन ए फोलेट, कैल्शियम और आयरन समेत अन्य पोषक तत्वों का सेवन बढ़ाने के लिए भी बेहद मददगार हो सकती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow