प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों से 984.40 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद 

प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में रविवार शाम तक किसानों से 984.40 मीट्रिक टन गेहूं की फसल खरीद की गई है। प्रदेश में चार मार्च से गेहूं खरीद केंद्र खोल दिए गए थे। गेहूं खरीद केंद्रों में धड़ा गेहूंकी ब्रिकी हो रही

Apr 29, 2024 - 11:05
 0  52
प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों से 984.40 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-04-2024

प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में रविवार शाम तक किसानों से 984.40 मीट्रिक टन गेहूं की फसल खरीद की गई है। प्रदेश में चार मार्च से गेहूं खरीद केंद्र खोल दिए गए थे। गेहूं खरीद केंद्रों में धड़ा गेहूं की ब्रिकी हो रही है। गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर अब तक 805 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। 

805 में से 547 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। विभाग द्वारा किसानों से दस हजार मीट्रिक टन गेहूं की फसल खरीदने का लक्षय तय किया है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए दस गेंहू खरीद केंद्र बनाए हैं।

इसमें अनाज मंडी फतेहपुर, मीलवां, इंदौरा, रियाली, नगरोटा बगवां/टांडा कोहली जिला कांगड़ा, धौलाकुआं, पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बद्दी जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना शामिल है। इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहंू फसल की जाएगी। 

प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेहंू खरीद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow