देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी सत्ता संभालेगी भाजपा : जयराम ठाकुर

मंडी की बेटी के लिए कांग्रेस नेताओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर देवभूमि को अपमानित किया है। इस जवाब उन्हें लोकसभा चुनावों में मिलेगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को करसोग में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान कही

Apr 30, 2024 - 16:08
 0  33
देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी सत्ता संभालेगी भाजपा  : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - करसोग    30-04-2024

मंडी की बेटी के लिए कांग्रेस नेताओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर देवभूमि को अपमानित किया है। इस जवाब उन्हें लोकसभा चुनावों में मिलेगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को करसोग में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि अल्पमत में चल रही प्रदेश सरकार जनता की नजरों से गिर चुकी है। आने वाले दिनों में जहां केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार गठित होगी, वहीं हिमाचल में भी भाजपा की सरकार सत्ता संभालेगी। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियों के दम पर कांग्रेस सत्ता में आई, लेकिन अब सारी सच्चाई जनता के सामने आ रही है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों तथा विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी अपनी प्रचंड जीत दर्ज करेंगे।

भाजपा प्रदेश में भी सत्ता में लौटेगी और जनता के सभी विकास कार्य तेज गति से होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कड़ा प्रहार बोलते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने लगभग 15 महीने के दौरान ही बेतहाशा कर्ज लेकर हिमाचल को ऋण के बोझ तले दबाकर रख दिया है, जबकि विकास कार्य पूरी तरह तप पड़े हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow