एशियन गेम्स का शुरुआती मैच हारी भारतीय महिला हैंडबाल टीम , जापान से मिली शिकस्त 

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हैंडबाल टीम को अपने शुरुआती मैच में सोमवार को जापान से हार का सामना करना पड़ा। जापान ने ग्रुप बी के इस मुकाबले को 41-13 के बड़े अंतर से अपने नाम किया। भारत के लिए मोनिका ने कोशिश की

Sep 25, 2023 - 19:24
 0  8
एशियन गेम्स का शुरुआती मैच हारी भारतीय महिला हैंडबाल टीम , जापान से मिली शिकस्त 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  25-09-2023
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हैंडबाल टीम को अपने शुरुआती मैच में सोमवार को जापान से हार का सामना करना पड़ा। जापान ने ग्रुप बी के इस मुकाबले को 41-13 के बड़े अंतर से अपने नाम किया। भारत के लिए मोनिका ने कोशिश की। 
 
मोनिका ने चार गोल कर चौथे मिनट में बढ़त दिला दी थी। हालांकि जापान ने इसके बाद वापसी कर 30 मिनट के पहले हाफ में 21-4 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी 20 अंक बनाकर भारत पर एकतरफा जीत दर्ज की। 
 
भारतीय टीम अपने अगले मैच में बुधवार को हांगकांग से भिड़ेगी। इस ग्रुप में चीन की टीम भी है। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारतीय महिला हैंडबाल टीम में हिमाचल प्रदेश की सात खिलाड़ी शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow