पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी चार सीटों पर जीत का परचम लहराएगी भाजपा : हर्ष महाजन 

हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस को झटका देकर भाजपा टिकट से अप्रत्याशित तौर पर राज्यसभा पहुंचे सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी चार सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी

May 7, 2024 - 13:37
 0  12
पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी चार सीटों पर जीत का परचम लहराएगी भाजपा : हर्ष महाजन 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-05-2024

हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस को झटका देकर भाजपा टिकट से अप्रत्याशित तौर पर राज्यसभा पहुंचे सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी चार सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। 

उपचुनाव में भी भाजपा के उम्मीदवार भारी मतों से जीतेंगे। कभी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खासमखास रहे हर्ष महाजन का कहना है कि आज प्रदेश व देश में कांग्रेस की दयनीय हालत है। उनका कहना है कि सुक्खू सरकार कुछ समय की मेहमान है। आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी। 

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश के बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया। अब कांगड़ा से आनंद शर्मा को उतारा है, वहां से उनका हारना तय है। शिमला से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो विधायक विनोद सुल्तानपुरी को ही उतार दिया। 

कुछ दिन पहले विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान कर उन्हें प्रताड़ित करने की बात कही। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के लिए दो गज जमीन तक नहीं दी गई। विक्रमादित्य को सलाह जरूर देना चाहूंगा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow