अपने पुरखों के नाम पर वोट बटोरने वाले दे रहे संविधान की दुहाई , बिना नाम लिए कंगना रनौत ने कांग्रेस पर बोला हमला

इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो सबसे ज्यादा संविधान की दुहाइयां देते हैं। उनको इस बात की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वो अपनी दादी और पिताजी ने नाम पर वोट बटोरते हैं तो क्या वे उनके किए कारनामों की भी जिम्मेदारी लेते हैं

Jun 26, 2024 - 19:30
Jun 26, 2024 - 19:33
 0  15
अपने पुरखों के नाम पर वोट बटोरने वाले दे रहे संविधान की दुहाई , बिना नाम लिए कंगना रनौत ने कांग्रेस पर बोला हमला
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  26-06-2024
इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो सबसे ज्यादा संविधान की दुहाइयां देते हैं। उनको इस बात की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वो अपनी दादी और पिताजी ने नाम पर वोट बटोरते हैं तो क्या वे उनके किए कारनामों की भी जिम्मेदारी लेते हैं?
 आज जो संविधान की सबसे ज्यादा दुहाइयां देते हैं वे खुद का भी ट्रैक रिकॉर्ड देखें। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भी आने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। बता दें कि कंगना रनौत की लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आखिरकार अब इमरजेंसी मूवी की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। 
25 जून को कंगना ने फैंस को खुशखबरी देते हुए नया पोस्टर जारी किया। उन्होंने पोस्टर के जरिए बताया कि ये फिल्म इसी साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंडी सीट से सांसद का चुनाव लड़ा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow