अचानक पैर फिसलने से गोबिंद सागर झील में डूबा 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
झील के घाट पर मछलियों को गोलियां डालने के लिए आया था कि अचानक उक्त व्यक्ति का पैर फिसल गया जिससे व्यक्ति झील में डूब गया
![अचानक पैर फिसलने से गोबिंद सागर झील में डूबा 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_667ff58b6d51e.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 29-06-2024
गोविंद सागर झील के लठियाणी घाट पर शनिवार को बड़सर के एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। डूबने वाला व्यक्ति बड़सर में सब्जी की दुकान चलाता था। झील के घाट पर मछलियों को गोलियां डालने के लिए आया था कि अचानक उक्त व्यक्ति का पैर फिसल गया जिससे व्यक्ति झील में डूब गया।
जानकारी के मुताबिक बड़सर कस्बे का प्रदीप कुमार (60) उर्फ मक्खन सुपुत्र लक्ष्मी चंद शनिवार 12:00 के करीब गोबिंद सागर झील के लठियाणी घाट पर मछलियों के लिए गोलियां डालने आया था। गोलियां डालते हुए पैर फिसलने से उक्त व्यक्ति झील में डूब गया।
स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को डूबते हुए देख लिया लेकिन जब तक उक्त व्यक्ति को झील के पानी से बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में एसडीएम सोनू गोयल ने बताया कि पैर फिसलने के कारण व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पानी से बाहर निकालकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)