10 जुलाई के बाद फट जाएगा कांग्रेस के भीतर धधक रहा ज्वालामुखी , प्रदेश को मजबूर नहीं , मजबूत सीएम चाहिए : बिंदल 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की पत्नी को टिकट देने से कांग्रेस के अंदर ज्वालामुखी धधक रहा है और 10 जुलाई के बाद यह ज्वालामुखी फट जाएगा। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह पत्नी को चुनाव नहीं लड़ाना चाहते थे , लेकिन उनकी मजबूरी है , क्योंकि हाईकमान का आदेश है। बिंदल ने कहा कि कोई मजबूर मुख्यमंत्री जनकल्याण नहीं कर सकता। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 18 महीनों के शासन में 12 बहानों के अलावा कुछ नहीं किया

Jun 27, 2024 - 19:43
Jun 27, 2024 - 19:48
 0  59
10 जुलाई के बाद फट जाएगा कांग्रेस के भीतर धधक रहा ज्वालामुखी , प्रदेश को मजबूर नहीं , मजबूत सीएम चाहिए : बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा
  27-06-2024
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की पत्नी को टिकट देने से कांग्रेस के अंदर ज्वालामुखी धधक रहा है और 10 जुलाई के बाद यह ज्वालामुखी फट जाएगा। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह पत्नी को चुनाव नहीं लड़ाना चाहते थे , लेकिन उनकी मजबूरी है , क्योंकि हाईकमान का आदेश है। बिंदल ने कहा कि कोई मजबूर मुख्यमंत्री जनकल्याण नहीं कर सकता। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 18 महीनों के शासन में 12 बहानों के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में एक लाख नौकरियां देने वाली कांग्रेस में नौकरी देने वाले संस्थान को ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अव्यवस्था का आलम है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। 
मुख्यमंत्री के करीबी के बेटे को पुलिस ने दूसरे राज्य से शार्प शूटर बुलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या , चोरी , ड्रग्स और चिट्टे के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार का ऐसे लोगों को संरक्षण प्राप्त है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश में पति पत्नी और मित्रों को सरकार है। मुख्यमंत्री दो दर्जन से ज्यादा मित्रों को कैबिनेट रैंक और अन्य ओहदे बांट चुके हैं लेकिन गरीबों के लिए उनकी सरकार का खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा खजाना खाली होने का रोना रोते रहते हैं अगर खजाना ही खाली है तो विकास कहां से होगा।
बिंदल ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनावों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उनकी योजना के तहत तीन निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार नहीं किए गए। यदि समय पर त्यागपत्र स्वीकार किए होते तो लोकसभा चुनावों के साथ यह चुनाव भी हो जाते और जनता पार अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता। अपने आप को मजबूत मुख्यमंत्री कहने वाले सुक्खू के कार्यकाल में भाजपा ने लोकसभा की चारों सीटें जीती और मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा को बढ़त लेने से नहीं रोक पाए। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्ज लेने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कांग्रेस सरकार 18 माह में 30 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी है और 9 हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी है। 
बिंदल ने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को चार हजार करोड़ की सहायता प्रदान की लेकिन प्रदेश सरकार ने उसमे भी भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया। बिंदल इन दावा किया कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव की तीनों सीटें भाजपा जीतेगी। इस अवसर पर देहरा के चुनाव प्रभारी विपिन सिंह परमार , सह प्रभारी विक्रम ठाकुर , संयोजक राकेश जम्वाल और जगदीप डढवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow