जहरीली पदार्थ निगलने से 25 वर्षीय युवक की मौत 

प्रदेश में आत्महत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत भदरू पंचायत में एक युवक ने जहरीली पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त

Jun 30, 2024 - 13:47
 0  44
जहरीली पदार्थ निगलने से 25 वर्षीय युवक की मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    30-06-2024

प्रदेश में आत्महत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत भदरू पंचायत में एक युवक ने जहरीली पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। मृतक की पहचान सौरभ (25) पुत्र सर्वजीत निवासी गांव सलयाल के तौर पर हुई है। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवार भोजन के लिए उसका इंतजार कर रहा था। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो सब ने उसे ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान वह घर की छत पर मिला। उस समय उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी। 

परिजन द्वारा सौरव को नादौन अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रैफर किया जहां पर उसकी मौत हो गई। 

पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी छानबीन जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow