साइबर अपराधियों के निशाने पर हिमाचल की महिलाएं, व्हाट्सएप कॉल कर महिलाओं को निशाना बना रहे शातिर  

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए आए दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। शातिरों के निशाने पर गृहिणियां हैं। ये अपराधी व्हाट्सएप कॉल कर महिलाओं को ठगने का काम कर रहे हैं। साइबर थानों में ऐसी शिकायतें आ रही

Jul 2, 2024 - 11:52
 0  111
साइबर अपराधियों के निशाने पर हिमाचल की महिलाएं, व्हाट्सएप कॉल कर महिलाओं को निशाना बना रहे शातिर  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-07-2024

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए आए दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। शातिरों के निशाने पर गृहिणियां हैं। ये अपराधी व्हाट्सएप कॉल कर महिलाओं को ठगने का काम कर रहे हैं। साइबर थानों में ऐसी शिकायतें आ रही हैं। जनवरी से लेकर जून माह तक प्रदेशभर में साइबर अपराध की करीब 275 शिकायतें आई हैं।

पुलिस अधिकारी का फोटो लगाकर शातिर अपने आप को डीएसपी और एचएचओ बताते हैं। ये महिलाओं व उनके परिजनों को कहते हैं कि उनका बेटा या पति उनके कब्जे में है। उसे मारपीट या फिर चिट्टे के साथ पकड़ा गया है। बेटे को जेल में डाल दिया गया है, अगर छुड़ाना चाहते हैं तो इसके बदले में उन्हें रुपये देने होंगे। 

कई महिलाओं के बेटे हिमाचल से बाहर नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं। कई लोग शातिरों को पैसे दे देते हैं। जब परिजन रिश्तेदारों और बेटों से बात करते हैं तब जाकर उन्हें ठगी का पता चलता है। पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी की है कि अगर कोई ऐसा फोन आए तो उठाए नहीं। बार बार कॉल आने पर पुलिस को सूचित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow