चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर फिर से मंडराने लगे खतरे के बादल, हाईवे धंसने की कगार पर 

पंडोह डैम के पास लगभग 40 करोड़ की लागत से विशालकाय डंगा लगाकर करीब आठ महीने बाद बहाल हुए चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर एक बार फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे

Jul 3, 2024 - 13:38
 0  14
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर फिर से मंडराने लगे खतरे के बादल, हाईवे धंसने की कगार पर 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    03-07-2024

पंडोह डैम के पास लगभग 40 करोड़ की लागत से विशालकाय डंगा लगाकर करीब आठ महीने बाद बहाल हुए चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर एक बार फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। डंगा लगाकर तैयार किया गया नेशनल हाईवे एक बार फिर से धंसने की कगार पर आ गया है। यहां हाईवे पर दरारें पड़ना शुरू हो गई हैं। जोकि धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। 

बीती रात हुई भारी बारिश के कारण आज सुबह यह भयावह मंजर देखने को मिला। हालांकि अभी यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। जहां-जहां दरारें आई हैं, वहां स्थानीय लोगों ने पत्थर रखकर खतरे के संकेत चिह्नित कर दिए हैं। ताकि लोग यहां से सावधानीपूर्वक गुजर सके।

बता दें कि पंडोह डैम के पास बीती बरसात में यह हाईवे पूरी तरह से जमींदोज हो गया था। जिसे बहाल करने में करीब आठ महीनों का लंबा समय लग गया था। इस दौरान ट्रैफिक पंडोह डैम के पास से एक अन्य वैकल्पिक मार्ग से गुजारा गया। यदि यहां पर यह सड़क क्षतिग्रस्त होती है तो दोबारा से इसी सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ सकता है।

बरसात की पहली बारिश में ही इतने विशालकाय डंगे के धंसने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। निर्माण कार्य और डंगे की गुणवत्ता पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि इसकी जांच करवाई जाएगी या नहीं?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow