दूध की सप्लाई लेकर जा रही बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में एक की मौत, चार घायल

हादसे के दौरान वाहन में पांच लोग सवार थे जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य चार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी में उपचार के लिए भर्ती कर दिया

Jun 27, 2024 - 15:23
 0  22
दूध की सप्लाई लेकर जा रही बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में एक की मौत, चार घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - आनी   27-06-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कुल्लू के आनी में गुरुवार को चवाई-आनी सडक़ पर भांगीडबार के समीप दूध के कंटेनर से लदी एक बोलेरो कैंपर संतुलन खो जाने के कारण अचानक सडक़ से बाहर होकर पहाड़ी में लुढक़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

हादसे के दौरान वाहन में पांच लोग सवार थे जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य चार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी में उपचार के लिए भर्ती कर दिया है। सभी लोग स्थानीय बताई जा रहे हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow