पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज जेपी सिंह पहुंचे नाहन, लोगों से सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करने का किया आहवान

पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज जेपी सिंह आज नाहन पहुंचे हैं। जेपी सिंह ने कहा कि नाहन देश भर में आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाने के मामले में अव्वल है उन्होंने नाहन में स्वयं सेवाएँ दी है और वह नाहन को बहुत आछे से जानते है।

Jun 27, 2024 - 16:36
Jun 27, 2024 - 16:56
 0  13
पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज जेपी सिंह पहुंचे नाहन, लोगों से सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करने का किया आहवान

नाहन गोकशी फोटो वायरल मामले में अफवाहों से बिगड़ा नाहन का माहौल

बीते दिनों पुलिस कर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो डाले जाने पर भी की IG ने टिप्पणी

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    27-06-2024

पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज जेपी सिंह आज नाहन पहुंचे हैं। जेपी सिंह ने कहा कि नाहन देश भर में आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाने के मामले में अव्वल है उन्होंने नाहन में स्वयं सेवाएँ दी है और वह नाहन को बहुत आछे से जानते है। लेकिन बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल होने के पश्चात कुछ अफवाहों ने शहर का माहौल बिगड़ा और शांति भंग हुई। 

उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का सावधानी व सतर्कता से प्रयोग करने का आहवान किया है। इस दौरान IG ने जिला के पुलिस अधिकारियों की बैठक भी ली औऱ जिला में पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा की। 

मीडिया से रूबरू होते हुए आईजी जेपी सिंह ने कहा कि जिला में ड्रग्स के प्रति विशेष अभियान चलाने को लेकर सिरमौर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं नशे के मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करें । बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष क्राइम के मामलों में और अधिक सुधार लाने को लेकर भी कहा गया है।

आईजी जीपी सिंह ने नाहन में बीते दिनों गो काशी फोटो वायरल मामले में भी टिप्पणी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया डबल वेपन है सोशल मीडिया का बड़ी सावधानी से प्रयोग करना चाहिए। एक छोटी सी गलती माहौल बिगाड़ सकती है। शांति भंग हो सकती है। इसलिए लोगों को सोशल मीडिया का प्रयोग सतर्कता से करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि नाहन के लोग बेहद शांतिप्रिय है आपसी भाईचारा व सौहार्द सभी धर्म के लोगों में बना है। उन्होंने नाहन में बतौर एसपी सेवाएं दी है। वह नाहन को बहुत बेहतर जानते हैं लेकिन बीते दिनों कुछ अफवाहों से माहौल बिगड़ और कई तरह की घटनाएं नाहन शहर में सामने आई है।

आईजी जीपी सिंह ने बीते दिनों कालाअंब में तैनात हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी द्वारा एक वीडियो सोशल मीडया में डाले जाने के मामले में भी अपनी बात रखी औऱ कहा कि पुलिस कर्मचारी अधिकारी अगर किसी भी तरह की परेशानी या फिर दबाव में होते हैं तो वह अपनी परेशानी समस्या को उच्च अधिकारियों के पास रख सकते हैं। 

लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो डालने और अधिकारियों पर सवाल उठाने जायज नहीं है अगर समस्या थी तो उच्च अधिकारियों के पास शिकायत व अपना पक्ष रखना चाहिए था कोई भी फोर्स का कमी इस तरह से सोशल मीडिया में नहीं जा सकता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow