पीएम मोदी ने विदेशों में भारत की धाक के गिनाए उदाहरण, जोकि हमारे लिए गर्व की बात : जयराम 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख संजीव कटवाल ने बताया की पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के 6549 बूथों पर हु  जिसमे 787588 कार्यक्रमों ने भाग लिया

Jun 30, 2024 - 15:39
 0  5
पीएम मोदी ने विदेशों में भारत की धाक के गिनाए उदाहरण, जोकि हमारे लिए गर्व की बात : जयराम 

अगले महीने इस समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुके होंगे, हम सब उत्साहित है : अनुराग 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   30-06-2024

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख संजीव कटवाल ने बताया की पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के 6549 बूथों पर हु  जिसमे 787588 कार्यक्रमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नालागड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक राजीव बिंदल ने देहरा और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में मन की बात कार्यक्रम सुना। 

कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, डॉ सिकंदर कुमार, अभी पदाधिकारियों, विधायकों और जिला मंडल यूनिट द्वारा सुना गया। यह कार्यक्रम सीधा-सीधा प्रधानमंत्री और देश को जोड़ने वाला कार्यक्रम है कुछ समय से यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव की वजह से स्थगित था और अब फिर प्रारंभ हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की पीएम मोदी ने विदेशों में भारत की धाक के उदाहरण गिनाए जो की हमारे लिए गर्व की बात है।तुर्कमेनिस्तान में इस साल मई में वहां के राष्ट्रीय कवि की 300वीं जन्म-जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने दुनिया के 24 प्रसिद्ध कवियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इनमें से एक प्रतिमा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की भी है। 

ये गुरुदेव का सम्मान है, भारत का सम्मान है। जून के महीने में दो कैरेबियाई देश सूरीनाम तथा सेंट विंसेंट और द ग्रेनेडाइंस ने अपनी भारतीय विरासत को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। सूरीनाम में हिन्दुस्तानी समुदाय हर साल 5 जून को भारतीय आगमन दिवस और प्रवासी दिन के रूप में मनाता है। यहां तो हिंदी के साथ ही भोजपुरी भी खूब बोली जाती है। 

जयराम ठाकुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शक्तिशाली हो रहा है और हमारी संस्कृति का प्रचार है अब देश की सीमाओं को लांघता हुआ प्रचंड रूप से बाहर निकल गया है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा की जैसे-जैसे योग दिवस का आयोजन आगे बढ़ रहा है, नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लोकल फॉर वोकल को दृष्टि से भारत के कितने ही उत्पाद हैं, जिनकी दुनिया-भर में बहुत मांग है और जब हम भारत के किसी स्थानीय उत्पाद को वैश्विक होते देखते हैं, तो गर्व से भर जाना स्वाभाविक है।  

'एक पेड़ मां के नाम' , पीएम मोदी ने सबसे पूछा कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे- 'मां'। बिंदल ने कहा की हम सबके जीवन में 'मां' का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां, हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर मां, अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है, जिसे कोई चुका नहीं सकता। 

उन्होंने कहा कि हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं, लेकिन, और कुछ कर सकते हैं क्या? इसी सोच में से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है- 'एक पेड़ मां के नाम'। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इस अभियान को जोरो शोरो से चलाएगी। 

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा की पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक पर भी बात, अगले महीने इस समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुके होंगे | मुझे विश्वास है कि आप सब भी ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का इंतजार कर रहे होंगे | हम भाजपा की ओर से भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं । 

हम सबके मन में टोक्यो ओलंपिक की यादें अब भी ताजा हैं। टोक्यो में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था। उसके बाद से ही हमारे एथलीट पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए थे। सभी खिलाड़ियों को मिला दें, तो इन सबने करीब 900 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। पेरिस ओलंपिक में आपको कुछ चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow