तीन उपचुनाव से कांग्रेस ने प्रदेश पर डाला अतिरिक्त बोझ डाला , सरकार की  वादाख़िलाफ़ी से जनता में आक्रोश : अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में ग्रामसभा मोहीं, नाल्टी, अणु व नालवीं  में जनसंपर्क व जनसभा को संबोधित कर भाजपा की प्रचंड जीत का आह्वान किया व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कांग्रेस सरकार आकंठ अहंकार में डूब गई

Jun 30, 2024 - 19:29
Jun 30, 2024 - 19:38
 0  9
तीन उपचुनाव से कांग्रेस ने प्रदेश पर डाला अतिरिक्त बोझ डाला , सरकार की  वादाख़िलाफ़ी से जनता में आक्रोश : अनुराग ठाकुर


यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  30-06-2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में ग्रामसभा मोहीं, नाल्टी, अणु व नालवीं  में जनसंपर्क व जनसभा को संबोधित कर भाजपा की प्रचंड जीत का आह्वान किया व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कांग्रेस सरकार आकंठ अहंकार में डूब गई है। हिमाचल में अभी हो रहे तीन उपचुनाव लोकसभा चुनाव के साथ हुए बाक़ी विधानसभा चुनावों के साथ ही हो जाने चाहिए थे , मगर कांग्रेस ने हार के डर से ऐसा नहीं किया। 
तीन उपचुनाव के रूप में कांग्रेस ने प्रदेश पर अतिरिक्त बोझ डाला है। कांग्रेस को अपने निक्कमेपन और वादाख़िलाफ़ी से हार का डर सता रहा है। बार-बार आचार संहिता, ठप्प पड़े विकास कार्यों व अतिरिक्त बोझ से जनता आक्रोश में है व कांग्रेस को उसके कुकर्मों की सजा देने के लिए तैयार बैठी है। उप चुनावों में जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और तीनों प्रत्याशी बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 18 महीनों की सरकार में ना ही प्रदेश के लिए और ना ही हमीरपुर के लिए कुछ किया। सिर्फ़ झूठी गारंटियां और झूठे वादे करके प्रदेश की भोली भाली जनता को इन्होंने ठगने का कम किया है। 
मात्र 18 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस ने प्रदेश पर 25000 करोड़ का कर्जा बढ़ा दिया है। हिमाचल में जब डबल इंजन की सरकार थी तो प्रदेश में हमने खूब विकास करवाया मगर कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य ठप्प पड़ चुके हैं। मोदी राज में पिछले 10 वर्षों में  25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। अगर 4 करोड़ पक्के आवास, 13 करोड़ नल से जल, 12 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर, 60 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज और 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिला है तो उसमें कोई भेदभाव नहीं हुआ है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow