दर्दनाक : बेटे को बचाने के लिए मां ने दी जान की कुर्बानी, दोनों की करंट लगने से मौत  

सोमवार सुबह उर्मेश कुमारी संतोषगढ़ स्थित अपने कमरे में मौजूद थी। इसी दौरान उर्मेश कुमारी का 13 वर्षीय बेटा कूलर को तार लगा रहा था। इसी दौरान बेटे को करंट लग गया। 

Jul 1, 2024 - 13:32
 0  69
दर्दनाक : बेटे को बचाने के लिए मां ने दी जान की कुर्बानी, दोनों की करंट लगने से मौत  

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    01-07-2024

हिमाचल प्रदेश जिला ऊना के नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर तीन में एक प्रवासी महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान उर्मेश कुमारी पत्नी राजेश कुमार निवासी मोजलपुर, जिला बदायूं, यूपी के रूप में हुई है, जो कि पिछले 12 वर्षों से परिवार सहित संतोषगढ़ में रहती थी। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह उर्मेश कुमारी संतोषगढ़ स्थित अपने कमरे में मौजूद थी। इसी दौरान उर्मेश कुमारी का 13 वर्षीय बेटा कूलर को तार लगा रहा था। इसी दौरान बेटे को करंट लग गया। 

करंट लगता देख महिला ने बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन महिला खुद तार के ऊपर गिर गई। हादसे में करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपनी पति के साथ संतोषगढ़ बाजार में मुंगफली की रेहड़ी लगाती थी, जो अपने पीछे 2 बेटे और एक बेटी छोड़ गई है।

घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow