तमिलनाडु में अंडर-17 नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में  अपना हुनर दिखाएगी हिमाचल के बेटी यशस्वी शर्मा 

प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र की बेटी यशस्वी शर्मा 26 से 30 दिसंबर तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाले अंडर-17 नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना हुनर दिखाएगी

Dec 20, 2023 - 13:25
 0  16
तमिलनाडु में अंडर-17 नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में  अपना हुनर दिखाएगी हिमाचल के बेटी यशस्वी शर्मा 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     20-12-2023

प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र की बेटी यशस्वी शर्मा 26 से 30 दिसंबर तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाले अंडर-17 नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना हुनर दिखाएगी। 

हिमाचल की बेटी यशस्वी ने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वॉलीबॉल खेल में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। यशस्वी ने कुल्लू सहित पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है।

उपतहसील नित्थर के गाँव चेबड़ी की होनहार बेटी यशस्वी शर्मा की इस उपलब्धि से जहां उनके गांव सहित पूरे नित्थर निरमंड तथा आनी क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं बेटी के इस मुकाम से उसके अभिभावक फुले नहीं समा रहे। 

यशस्वी के पिता संजीव शर्मा वन विभाग में कार्यरत हैं। जबकि माता एक कुशल गृहणी हैं। पिता संजीव शर्मा का कहना उनकी होनहार बेटी ने ‘बेटी है अनमोल’ के नारे को बिल्कुल सार्थक किया है। उसकी यह उपलब्धि दूसरी बेटियों के लिए एक प्रेरणा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow