हिमाचल में कौन-कौन लड़ेगा लोकसभा का चुनाव पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा तय  : जयराम ठाकुर 

हिमाचल में लोकसभा का चुनाव कौन-कौन लड़ेगा यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। जयराम ठाकुर ने संक्षिप्त बातचीत में अभिनेत्री कंगना रनौत के मंडी से चुनाव लड़ने के कयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा

Dec 20, 2023 - 13:39
Dec 20, 2023 - 14:02
 0  27
हिमाचल में कौन-कौन लड़ेगा लोकसभा का चुनाव पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा तय  : जयराम ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    20-12-2023

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का अभियान जनवरी से जोर पकड़ लेगा। मिशन 2024 के लिए प्रदेश भाजपा पहले से ही संगठन स्तर पर सक्रिय है। अब इसे बड़े अभियान के तौर पर शुरू किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल में लोकसभा का चुनाव कौन-कौन लड़ेगा यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। जयराम ठाकुर ने संक्षिप्त बातचीत में अभिनेत्री कंगना रनौत के मंडी से चुनाव लड़ने के कयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव लड़ने की इच्छा कोई भी जता सकता है। 

उन्होंने कहा कि यह पार्टी को तय करना है कि प्रदेश की सीनियर लीडरशिप का इस्तेमाल चुनाव में किस तरह करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ही तय करेंगे की लोकसभा चुनाव में मेरी भूमिका क्या रहेगी।

फिलहाल, मेरा पूरा फोकस प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने पर है। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने जनता को झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल की। अब ये चुनावी गारंटियां ही सुक्खू सरकार का विदाई की गारंटी बनेगी। लोकसभा चुनाव में इसका एहसास प्रदेश कांग्रेस को हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow