आदर्श आचार संहिता के बीच जमीनी विवाद के चलते मतियाना में गोलीकांड, तीन घायल

शिमला जिले में ठियोग के मतियाना में गोलीकांड हुआ है। ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं

May 8, 2024 - 21:24
 0  49
आदर्श आचार संहिता के बीच जमीनी विवाद के चलते मतियाना में गोलीकांड, तीन घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-05-2024

लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच शिमला जिले में ठियोग के मतियाना में गोलीकांड हुआ है। ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। 

घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही गोलीकांड में इस्तेमाल हुई बंदूक को कब्जे भी में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल ठियोग के साथ लगते मतियाना के चमरोत गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुई बहस इस कदर बढ़ गई कि गोलियां चल गईं। 

जानकारी अनुसार सुबह करीब 10:00 बजे गांव के एक परिवार में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दाैरान गुस्साए आरोपी ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इससे संदीप उसके पिता लाल चंद और शुभम ठाकुर गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों की टीम ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। 

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बंदूक को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि घायल हुए तीनों लोग और गोली चलाने वाला आरोपी सभी एक ही परिवार से संबंध रखते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow