पच्छाद के 52 वर्षीय व्यक्ति की श्री रेणुका जी झील में डूबने से मौत

हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील में डूबने से अधेड़ उम्र के एक शख्स की मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान पच्छाद के बनाह की सैर के शिरत गांव के रहने वाले 52 वर्षीय विश्वदेव पुत्र शेर सिंह के तौर

May 8, 2024 - 21:28
 0  88
पच्छाद के 52 वर्षीय व्यक्ति की श्री रेणुका जी झील में डूबने से मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुका जी   08-05-2024

हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील में डूबने से अधेड़ उम्र के एक शख्स की मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान पच्छाद के बनाह की सैर के शिरत गांव के रहने वाले 52 वर्षीय विश्वदेव पुत्र शेर सिंह के तौर पर की गई है।

प्रारंभिक जानकारी में ये सामने आया है कि शख्स की मौत मंगलवार को ही डूबने की वजह से हो गई थी, लेकिन  इसकी जानकारी बुधवार शाम उस समय सामने आई, जब झाड़ियों में मृतक के कपड़ों को देखा गया। घटनास्थल पर नाहन के एसडीएम भी पहुंचे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी बताया जा रहा है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस द्वारा  सीआरपीसी की धारा-174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow