हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक माैसम खराब रहने के आसार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार छह दिनों तक माैसम खराब रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। बुधवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए

May 8, 2024 - 21:18
 0  56
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक माैसम खराब रहने के आसार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-05-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार छह दिनों तक माैसम खराब रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। बुधवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अुनसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 14 मई तक माैसम खराब बने रहने की संभावना है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी व अन्य भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। 

9 मई को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 11, 12 व 13 मई को अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दाैरान अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 14 मई को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 15.4, सुंदरनगर 14.2, भुंतर 12.4, कल्पा 6.0, धर्मशाला 21.0, ऊना 17.0, नाहन 19.5, केलांग 4.1, पालमपुर 16.5, सोलन 15.0, मनाली 7.9, कांगड़ा 18.8, मंडी 14.9, बिलासपुर 17.9, हमीरपुर 14.4, चंबा 13.9, डलहाैजी 17.4, जुब्बड़हट्टी 18.5, कुफरी 13.2, कुकुमसेरी 4.8, नारकंडा 7.3, भरमाैर 11.6, रिकांगपिओ 9.0, सेऊबाग 10.8, धाैलाकुआं 21.4, बरठीं 16.7, कसाैली 18.2, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 11.5, देहरागोपीपुर 22.0, ताबो 10.4 और मशोबरा में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow