विजय कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड , पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर होंगे पुरस्कृत 

शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए देशभर के शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इसमें हिमाचल प्रदेश से एक शिक्षक का नाम फाइनल हुआ है। जिला कांगड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महोटली इंदौरा के शिक्षक विजय कुमार का चयन राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए हुआ

Aug 27, 2023 - 19:35
Aug 27, 2023 - 20:03
 0  31
विजय कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड , पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर होंगे पुरस्कृत 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-08-2023

शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए देशभर के शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इसमें हिमाचल प्रदेश से एक शिक्षक का नाम फाइनल हुआ है। जिला कांगड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महोटली इंदौरा के शिक्षक विजय कुमार का चयन राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए हुआ है। 
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं के लिए उन्हें पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर अवार्ड दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बार राज्य स्तरीय सिलेक्शन कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अवार्ड के लिए तीन शिक्षकों के नाम भेजे गए थे। 
इनमें से केंद्रीय स्तर की कमेटी ने इंटरव्यू के आधार पर विजय कुमार का नाम फाइनल किया है। शिक्षक विजय कुमार ने बताया कि गणित को सरल बनाने के लिए वह काफी समय से कार्य कर रहे हैं। 
उन्होंने स्कूल में मैथमेटिक्स पार्क का निर्माण भी किया है, जो प्रदेश का पहला पार्क है। इसके अलावा उन्होंने आईसीटी टेक्नोलॉजी को पढ़ाई के लिए बनाया है। कल केंद्रीय टीम उनके स्कूल का दौरा करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow