ब्यास नदी और अन्य नदी नालों में बाढ़ आने से पौंग झील का बढ़ा जलस्तर 

प्रदेश में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ब्यास नदी और अन्य नदी नालों में बाढ़ आने से पौंग झील का जलस्तर बढ़ गया है। झील में पानी का जलस्तर 138940 फुट से अधिक हो गया

Aug 14, 2023 - 16:31
 0  8
ब्यास नदी और अन्य नदी नालों में बाढ़ आने से पौंग झील का बढ़ा जलस्तर 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा      14-08-2023

प्रदेश में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ब्यास नदी और अन्य नदी नालों में बाढ़ आने से पौंग झील का जलस्तर बढ़ गया है। झील में पानी का जलस्तर 138940 फुट से अधिक हो गया है जो खतरे के निशान से सिर्फ एक फुट दूर है। 

जिस तेजी के साथ पौंग झील का जलस्तर बढ़ रहा है इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही पानी खतरे के निशान को पार कर जाएगा। बता दें कि पौंग झील में पानी के जलस्तर को लेकर खतरे का निशान 1390 फुट से ऊपर है जबकि 1410 फुट तक अंतिम जलस्तर अंक है। 

झील का जलस्तर बीते साल के मुकाबले इस बार अधिक बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार झील में 513552 क्यूसेस पानी आ रहा है और 17312 क्यूसेस पानी छोड़ा जा रहा है।  उधर, पौंग बांध प्रशासन ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow