हिमाचल में जुटेंगे मीराबाई चानू , हर्षा गार्ड और एस. बिंदिया रानी जैसे नामी महिला खिलाड़ी 

कांगड़ा के नगरोटा बगवां में अगले साल फरवरी में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर राष्ट्रीय वुमन चैंपियन लीग करवाई जाएगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक हासिल करने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू , हर्षा गर्ड , एस. बिंदिया रानी सहित कई नामी महिला खिलाड़ी दमखम दिखाएंगी।प्रतियोगिता 13 से 20 फरवरी तक नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल स्थित खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में होगी

Nov 3, 2023 - 19:07
 0  20
हिमाचल में जुटेंगे मीराबाई चानू , हर्षा गार्ड और एस. बिंदिया रानी जैसे नामी महिला खिलाड़ी 

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  03-11-2023
कांगड़ा के नगरोटा बगवां में अगले साल फरवरी में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर राष्ट्रीय वुमन चैंपियन लीग करवाई जाएगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक हासिल करने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू , हर्षा गर्ड , एस. बिंदिया रानी सहित कई नामी महिला खिलाड़ी दमखम दिखाएंगी।प्रतियोगिता 13 से 20 फरवरी तक नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल स्थित खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में होगी। 
 
प्रतियोगिता में देश की नामी महिला वेटलिफ्टर के अलावा 450 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगी। इसमें यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग की दस-दस वर्गों के मुकाबलों करवाएं जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को रैंकिंग भी तय की जाएगी। फरवरी में होने वाली राष्ट्रीय वुमन चैंपियन लीग के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला टीम को भी वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलेगी। 
 
इसमें प्रदेश की 30 उभरती हुईं महिला वेटलिफ्टरों को दम दिखाने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्य के खिलाड़ियों के अलावा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेले चुके पूर्व खिलाड़ी और कोच भी दिखेंगे। राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सहदेव यादव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 13 से 20 फरवरी तक राष्ट्रीय वुमन वेटलिफ्टिंग चैंपियन लीग होगी। 
 
इसमें ओलंपिक और कॉमनवेल्थ में पदक विजेता मीराबाई चानू, एस. बिंदिया रानी, हर्षा गर्ड, पोप हजारिका सहित देश भर की 450 के करीब महिला वेटलिफ्टर भाग लेंगी। प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर और यूथ वर्ग के मुकाबले होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow