सर्दी का मौसम शुरू होते ही पौंग झील में बाहरी देशों से प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू 

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का मौसम शुरू होते ही रामसर वैटलैंड पौंग झील में बाहरी देशों से प्रवासी पक्षियों का आगमन भी शुरू हो गया है। विदेशों में ज्यादा ठंड होने के कारण जब झीलें व नदियां जम जाती है, तो विदेशी परिंदे हिमाचल प्रदेश की झीलों की तरफ रुख

Oct 26, 2023 - 16:06
 0  13
सर्दी का मौसम शुरू होते ही पौंग झील में बाहरी देशों से प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा      26-10-2023

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का मौसम शुरू होते ही रामसर वैटलैंड पौंग झील में बाहरी देशों से प्रवासी पक्षियों का आगमन भी शुरू हो गया है। विदेशों में ज्यादा ठंड होने के कारण जब झीलें व नदियां जम जाती है, तो विदेशी परिंदे हिमाचल प्रदेश की झीलों की तरफ रुख करते है। प्रवासी पक्षी अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में यहां आते हैं तथा अप्रैल माह तक डेरा जमाए रखते है।

पौंग में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, नाइजीरिया व थाईलैंड इत्यादि देशों से प्रवासी पक्षी हजारों मील का सफर तय करके पौंग झील में पहुंचते है। पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की आमद से मछुआरों की चिंता बढ़ गई है। प्रवासी पक्षी मांसाहारी होने के कारण झील में पल रही एक से डेढ़ किलोग्राम की मछली को अपना आहार बना लेते है। 

मछुआरों के जालों में फंसी हुई मछलियों को भी चट कर जाते है, जिससे मछली उत्पादन कम हो जाता है। इस बारे में वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ रेजीनोड रॉयस्टोन ने कहा कि प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए वन्य प्राणी विभाग तैयार है। 

टीमों का गठन कर लिया है जो दिन-रात प्रवासी पक्षियों पर निगरानी रखेगी। इसके अलावा दूरबीन से भी नजर रखी जाएगी। अगर कोई प्रवासी पक्षी का शिकार करता या झील किनारे खेती करता पाया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow