पेयजल आपूर्ती को लेकर सड़कों पर उतरे ऊना के लोग , एक महीने से नहीं हो रही नियमित सप्लाई 

ऊना जिला मुख्यालय के वार्ड 5, 8 और 11 के कई हिस्सों में पिछले करीब एक महीने से चल रही पानी की समस्या को लेकर शहर वासियों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। हालत यह है कि यहां केवल जल आपूर्ति ही प्रभावित नहीं हुई है

Aug 27, 2023 - 19:36
 0  9
पेयजल आपूर्ती को लेकर सड़कों पर उतरे ऊना के लोग , एक महीने से नहीं हो रही नियमित सप्लाई 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  27-08-2023
ऊना जिला मुख्यालय के वार्ड 5, 8 और 11 के कई हिस्सों में पिछले करीब एक महीने से चल रही पानी की समस्या को लेकर शहर वासियों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। हालत यह है कि यहां केवल जल आपूर्ति ही प्रभावित नहीं हुई है , अपितु जल आपूर्ति को बहाल करने के चक्कर में शहर में कई रास्तों की भी खुदाई कर दी गई है, जिसके कारण शहरवासी और भी समस्या से घिर गए हैं। 
करीब एक महीना पहले यहां पर पेयजल आपूर्ति में कीड़े आने की समस्या सामने आई थी जिसे विभाग के समक्ष उठाए जाने पर नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया लेकिन यह नई पाइपलाइन लोगों के गले की फांस बन चुकी है। लोगों का कहना है कि उन्हें पीने के लिए शहर के अन्य वार्डों से पानी ढोना पड़ रहा है। 
कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन और जल शक्ति विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग ने यदि जल्द पानी की सप्लाई को सुचारू नहीं किया तो वह उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow