ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाहन प्रवास , देश में 50 सीटों में ही सिमट जाएगी कांग्रेस : डा. राजीव बिंदल 

देश भर में मोदी की लहर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को एक दिवसीय हिमाचल प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री सुबह 9:00 बजे जिला मुख्यालय नाहन , जबकि 11:30 बजे मंडी के पड्डल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा

May 21, 2024 - 17:52
May 21, 2024 - 18:08
 0  72
ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाहन प्रवास , देश में 50 सीटों में ही सिमट जाएगी कांग्रेस : डा. राजीव बिंदल 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-05-2024
देश भर में मोदी की लहर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को एक दिवसीय हिमाचल प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री सुबह 9:00 बजे जिला मुख्यालय नाहन , जबकि 11:30 बजे मंडी के पड्डल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में देश की जनता विकास के नाम पर वोट देगी। 
डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री का 10 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक कार्यकाल रहा है और चार में जून को भी देश में पुनः एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि चौगान मैदान में आयोजित होने वाली पीएम की रैली में सोलन , शिमला और सिरमौर से करीब 50 हजार से अधिक लोग एकत्रित होंगे। उन्होंने कहा की देश में कांग्रेस इस मर्तबा 50 से भी कम सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि इस समय पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने को तैयार है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीट जीतने में कामयाब होगी।
 उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल की बात करते हैं तो हिमाचल प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की चार और विधानसभा की सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि कांग्रेस के पास न तो नेता है और ना ही नीयत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन बताएं कि उनके पास प्रधानमंत्री का कौन सा ऐसा चेहरा है जिसके नाम पर वह वोट मांगेंगे। 
आलम यह है कि इंडि गठबंधन में सभी दलों के नेता खुद को प्रधानमंत्री प्रमोट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में पिछले 10 वर्षों में जो विकास कार्य हुए हैं उन्हीं विकास कार्यों के दम पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता , जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कन्याल , राजेंद्र बब्बी , प्रताप सिंह और जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow