हिमाचल के बाद कांग्रेस ने हरियाणा में सजाई झूठ की दुकान , हरियाणा के लोगों को ठगने का प्लान : तोमर

हरियाणा के जगाधरी सीट से प्रत्याशी चौधरी कँवर पाल के पक्ष में प्रचार करते हुए हिमाचल से भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम की नींव पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को ठगा और अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में अपनी झूठ की दुकान खोल कर बैठ  गए है। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल का चुनाव था तब भी इन्होंने यही कहा था कि महिलाओं को 1500₹ देंगे आज हरियाणा में उन्ही महिलाओं को 2000 ₹ में ठग रहे हैं

Sep 19, 2024 - 19:29
 0  12
हिमाचल के बाद कांग्रेस ने हरियाणा में सजाई झूठ की दुकान , हरियाणा के लोगों को ठगने का प्लान : तोमर


यंगवार्ता न्यूज़ - अंबाला  19-09-2024

हरियाणा के जगाधरी सीट से प्रत्याशी चौधरी कँवर पाल के पक्ष में प्रचार करते हुए हिमाचल से भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम की नींव पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को ठगा और अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में अपनी झूठ की दुकान खोल कर बैठ  गए है। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल का चुनाव था तब भी इन्होंने यही कहा था कि महिलाओं को 1500₹ देंगे आज हरियाणा में उन्ही महिलाओं को 2000 ₹ में ठग रहे हैं । क्या कांग्रेस की नजर में महिलाओं की वोट की कीमत 1500₹ और 2000 रुपए हैं,लेकिन आज हिमाचल में हालात क्या है। यह लोगों की तनख्वाह तक नहीं दे पा रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो हिमाचल की तर्ज पर सात गारंटीया कांग्रेस ने दी है वे हिमाचल का ही कॉपी पेस्ट है। ज़ब इन गारंटीयों से  कांग्रेस हिमाचल में मुकर गई तो हरियाणा में क्यों कर पूरा करेगी यह सोचने का विषय है। उन्होंने कहा कि समाजिक पेंशन और OPS देने के नाम पर आज हिमाचल में आर्थिक संकट जैसी सफाई दे कर वेतन भोगी व पेंशन भोगी लोगों को समय से उनके हक नहीं दे पा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में 25 लाख का लाभ देने वाली कांग्रेस जयराम सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बेहतरीन योजनाओं जिसमें 5लाख तक लोग इलाज करवाना सकते थे को बंद कर दिया गया है, अभी तक अस्पतालों को 300 करोड़ से अधिक की राशि सरकार नहीं दे पाई , जिससे ये योजना भी हिमाचल में दम तोड़ चुकी है। 
इसे में वो कांग्रेस पार्टी जो 5 लाख का लाभ हिमाचल में नहीं दे पाई वो हरियाणा में 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा देगी ये महज एक जुमला है। तोमर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल के समान ही हरियाणा में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात करती है परन्तु हिमाचल में जो 125 यूनिट भी भाजपा की सरकार देती आयी है उसे भी बंद कर दिया गया। रोजगार की गारंटी की हवा तो उस समय ही निकल गई ज़ब मुख्यमंत्री सुकखु ने चलते सदन में विधानसभा के अंदर कह दिया कि इस तरह कि कोई गारंटी कांग्रेस ने दी न उनके मेनिफेस्टो में है। परंतु सदन में मुख्यमंत्री की किरकीरी उस समय हुई ज़ब खुद विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनका मेनिफेस्टो पढ़ा गया। तोमर ने कहा कि कांग्रेस ठगों का ऐसा झुंड है जो अपने लाभ के लिए मुफ्त, मुफ्त के बोर्ड से अपनी दुकानदारी सजा कर बैठें है। 
ज़ब हिमाचल में इसका लाभ मिल गया तो पलट कर कहा गया कि भाजपा ने फ्रीबीज के सहारे चुनाव लड़ा, परंतु मुख्यमंत्री जी फ्रीबीज उसे कहा जाता है जिसे पहले हिमाचल में बांटा  गया और अब हरियाणा में कांग्रेस पार्टी द्वारा बांटा जा रहा है. उन्होंने हरियाणा की जनता से आह्वान किया कि हिमाचल की जनता आज  कांग्रेस को चुनने के अपने निर्णय पर पछतावा कर रही है, इसलिए हरियाणा में यह स्थिति न हो तो कांग्रेस के इस दोगले चेहरे पर विश्वास न कर इनकी गारंटीयां हिमाचल में कितनी पूरी हुई इस पर अवश्य विचार करें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow