मनाली में सोलंगनाला के साथ अंजनी महादेव मे मध्यरात्रि बादल फटने से भारी तबाही

हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव मे मध्यरात्रि बादल फटने से पलचान में भारी तबाही हुई है। पलचान पुल पर मलबा आने से मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध

Jul 25, 2024 - 09:59
 0  26
मनाली में सोलंगनाला के साथ अंजनी महादेव मे मध्यरात्रि बादल फटने से भारी तबाही

यंगवार्ता न्यूज़ - मनाली     25-07-2024

हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव मे मध्यरात्रि बादल फटने से पलचान में भारी तबाही हुई है। पलचान पुल पर मलबा आने से मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बादल फटने से आई बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया।

इसके अलावा नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा रात में टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी तट पर बसे लोगों को अलर्ट कराया गया है। उन्होंने बताया की बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में आज और शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार हैं। 27 से 30 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow