स्पिरिट से झुलसे पुलिसकर्मियों की घटना पर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने जताया दुख

पचरुखी पुलिस थाने के अंतर्गत झुलसे पुलिसकर्मी जो कि राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन है। आज भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने उनका कुशलक्षेम लेते हुए उन्हें ये हौसला दिया की। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सेवाए दे रहे सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जा रही विशेष सेवाओं के लिए भी आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया

Sep 6, 2024 - 19:50
 0  16
स्पिरिट से झुलसे पुलिसकर्मियों की घटना पर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने जताया दुख

यंगवार्ता न्यूज़ - 
 धर्मशाला  06-09-2024

पचरुखी पुलिस थाने के अंतर्गत झुलसे पुलिसकर्मी जो कि राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन है। आज भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने उनका कुशलक्षेम लेते हुए उन्हें ये हौसला दिया की। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सेवाए दे रहे सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जा रही विशेष सेवाओं के लिए भी आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। 
कपूर ने कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री से भी फोन करके पता किया कि आखिर इन पुलिसकर्मियों के झुलसने का क्या कारण रहा। इस पर एसपी कांगड़ा ने कहा कि उप अधीक्षक पालमपुर को एक हफ्ते के अंदर इसकी जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। 
उन्होंने एसपी कांगड़ा से आग्रह किया कि इन पुलिसकर्मियों की देखभाल के लिए ठीक व्यवस्था की जाए और आगे से उन कर्मचारियों को इस काम में लगाएं जो कि इस काम के विशेषज्ञ हों , क्योंकि स्पिरिट केमिकल पेट्रोल से भी ज्यादा खतरनाक होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow