साइबर ठगों के निशाने पर हिमाचल , तीन महीने में प्रदेश में हुई करोड़ों की ठगी 

देवभूमि हिमाचल इन दोनों साइबर तो के निशाने पर है। आलम यह है कि अकेले नॉर्थ जोन साइबर थाना धर्मशाला में 3 महीने में  सवा दो करोड रुपए से अधिक की ठगी के मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक नॉर्थ जॉन्स साइबर थाना धर्मशाला में पिछले 96 दिनों में साइबर ठगी के 15 मामले सामने आए हैं

Apr 12, 2024 - 19:11
 0  80
साइबर ठगों के निशाने पर हिमाचल , तीन महीने में प्रदेश में हुई करोड़ों की ठगी 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  12-04-2024
देवभूमि हिमाचल इन दोनों साइबर तो के निशाने पर है। आलम यह है कि अकेले नॉर्थ जोन साइबर थाना धर्मशाला में 3 महीने में  सवा दो करोड रुपए से अधिक की ठगी के मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक नॉर्थ जॉन्स साइबर थाना धर्मशाला में पिछले 96 दिनों में साइबर ठगी के 15 मामले सामने आए हैं , जिनमें सवा दो करोड रुपए से अधिक का शातिर लोगों को चूना लगा चुके हैं। यही नहीं इसके अतिरिक्त साइबर थाना में ठगी के करीब 900 से अधिक शिकायतों में लोगों से सवा  एक करोड रुपए की चंपत साइबर ठगों द्वारा लगाई गई है। साइबर अपराधियों द्वारा हिमाचल प्रदेश के भोले भाले लोगों को अपना निशाना बनाया जा रहा है। 
विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से हिमाचल प्रदेश में ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। बताते हैं कि सोशल मीडिया पर आए दिन ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिंक आते हैं , जिस पर कई बार लोग उस लिंक को क्लिक कर देते हैं। लिंक क्लिक होते ही शातिरों के पास आपके अकाउंट की पूरी जानकारी चली जाती है। साइबर थाना धर्मशाला में जो साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए हैं। उन पर गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि पूरे हिमाचल की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी के करीब तीन दर्जन से अधिक मामले पिछले 3 महीने में सामने आए हैं। 
इनमें न केवल आम बल्कि कई पढ़े लिखे लोग भी साइबर ठगों के चंगुल से बच नहीं पाते हैं। यदि वर्ष 2024 के पिछले तीन महीनों की बात करें तो अकेले नॉर्थ जोन साइबर थाना धर्मशाला में साइबर ठगी की 15 मामले दर्ज हुए है , जिनमें सवा दो करोड रुपए से अधिक की ठगी हुई है। साइबर ठगी की अभी तक नॉर्थ जोन साइबर थाना के तहत 900 से अधिक शिकायतें आई है इनमें सवा एक करोड रुपए से अधिक शातिर लोगों से ठग चुके हैं। पुलिस ने लोगों से आवाहन किया कि यदि आपके मोबाइल पर किसी भी प्रकार का कोई लिंक आता है तो उस पर क्लिक न करें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow