भाजपा की वजह से हिमाचल में खुले कई राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार के 10 वर्षों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश एजुकेशन हब के रूप में उभर कर सामने आया है। यह मोदी का हिमाचल के प्रति प्रेम ही है जिसके कारण आज एक छोटे से पहाड़ी राज्य में लगभग देश के सभी बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं। आज हिमाचल के युवाओं को प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा अपने ही राज्य में मिल पा रही है

Apr 12, 2024 - 19:06
 0  28
भाजपा की वजह से हिमाचल में खुले कई राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान : अनुराग ठाकुर

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  12-04-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार के 10 वर्षों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश एजुकेशन हब के रूप में उभर कर सामने आया है। यह मोदी का हिमाचल के प्रति प्रेम ही है जिसके कारण आज एक छोटे से पहाड़ी राज्य में लगभग देश के सभी बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं। आज हिमाचल के युवाओं को प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा अपने ही राज्य में मिल पा रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अच्छी व सुगम शिक्षा किसी भी राष्ट्र के प्रगति की पहली मूलभूत आवश्यकता है। 2014 के बाद पूरे देश की शैक्षणिक व्यवस्था में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार लगभग 30 वर्षों बाद नई शिक्षा नीति लाई जिससे हमारे युवाओं को क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई करने का मौका मिला है। इसके कारण आज छोटे शहरों के बच्चे भी ओपिनियन लीडर बन पा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में छात्रों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मैं सदा ही प्रयासरत रहा हूँ। केंद्र सरकार के असीम सहयोग से आज मेरे संसदीय क्षेत्र में नादौन व सलोह के साथ नलेटी , घुमारवीं , बंगाणा , धर्मपुर व संधोल को लेकर हमीरपुर में कुल 6 केंद्रीय विद्यालय हो चुके हैं। 
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में इसी साल फरवरी महीने में प्रधानमंत्री ने हमीरपुर लोकसभा के नादौन और स्लोह में दो केंद्रीय विद्यालयों की सौगात दी है जिनमें पांच पांच सौ बच्चे पढ़ सकेंगे। नादौन से ही मात्र 1 घंटे की दूरी पर देहरा में हम केंद्रीय विश्वविद्यालय भी बना रहे हैं। अब हमारे बच्चे अपने घर पर ही केंद्रीय विद्यालय से पढ़कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर सकेंगे। हमने ऐसे ही हमीरपुर में एनआईटी और स्लोह में ट्रिपल आईटी भी बनाया है। इसके अलावा आज यहां कई ट्रिपल आईटी भी बनाए गए हैं। हम जल्द हमीरपुर में खेल के क्षेत्र में भी पूरे उत्तर भारत में अपनी तरह का अनोखा नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस भी बना रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow