मोदी सरकार ने हिमाचल को दी 145 करोड़ रुपये की 14 सिंचाई योजनाओं की सौगात : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सिंचाई संबंधी 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट हेतु क्रमशः 141.76 करोड़ रुपए और 221.78 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गजेन्द्र शेखावत का आभार व्यक्त किया

Dec 27, 2023 - 18:46
 0  59
मोदी सरकार ने हिमाचल को दी 145 करोड़ रुपये की 14 सिंचाई योजनाओं की सौगात : अनुराग ठाकुर

 न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली   27-12-2023

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सिंचाई संबंधी 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट हेतु क्रमशः 141.76 करोड़ रुपए और 221.78 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गजेन्द्र शेखावत का आभार व्यक्त किया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने इसे हिमाचल प्रदेश के कृषक वर्ग के लिए वरदान बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदा ही हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और देवभूमि के हितों की चिंता की है और सौग़ातें देने में कभी कोई कमी नहीं रखी। यही कारण है कि देवभूमि के जन-जन के मन में मोदी विराजमान हैं। 
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने  हिमाचल प्रदेश के 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट हेतु क्रमशः ₹141.76 करोड़ और ₹221.78 लाख की स्वीकृति (वित्त वर्ष 2023-24) दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं व बाढ़ मैनेजमेंट के भाजपा सरकार के तौर तरीकों का काम बोलता है। इस बार के बाढ़ में भी भाजपा राज में हुए स्वां चैनेलाइजेशन' से बड़ा खतरा टला है। 
स्वां नदी को कभी रिवर ऑफ सॉरो कहा जाता था। यहां बाढ़ के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान होता था। 1988 में कई पुल बह गए थे। नदी बारिश और बाढ़ आने पर दोनों ओर कई किलोमीटर तक फैली जाती थी। मगर इस बार पुल ठीक है। इस चैनलाइजेशन के कारण जान- माल की भी बचत हुई और जमीनों के दाम भी बढ़े।केंद्र सरकार ने हिमाचल के हितों की रक्षा के लिये पहले भी कोई कमी नहीं आने दी थी, आगे भी नहीं आने देगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow