प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में आज मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव लेंगे शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ ही दो उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी शपथ ग्रहण करेंगे

Dec 13, 2023 - 14:32
 0  14
प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में आज मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव लेंगे शपथ

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    13-12-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ ही दो उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी शपथ ग्रहण करेंगे। राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में पूर्वाह्न में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। 

इनके साथ ही केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, नागालैण्ड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड संगमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, अजीत पवार एवं नागालैण्ड के उप मुख्यमंत्री वाय. पैटन शामिल होंगे। आज होने वाले इस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में भाजपा ने कोई कोरकसर नहीं छोड़ी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow