अब प्रशासनिक कार्य के अलावा स्कूलों में कम से कम एक कक्षा में अपने विषय को पढ़ाएंगे स्कूल के मुखिया 

Sep 7, 2024 - 19:18
Sep 7, 2024 - 19:34
 0  17
अब प्रशासनिक कार्य के अलावा स्कूलों में कम से कम एक कक्षा में अपने विषय को पढ़ाएंगे स्कूल के मुखिया 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  07-09-2024


स्कूलों के प्रधानाचार्य और हैडमास्टर अपने प्रशासनिक कार्य के अतिरिक्त स्कूलों में कम से कम एक कक्षा में अपने विषय को पढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों के सैंटर हैड टीचर और हैड टीचर भी जेबीटी के समकक्ष ही अध्यापन कार्य करेंगे। प्रधानाचार्य और हेडमास्टर , सेंटर हेड टीचर और हेड टीचर के अध्यापन संबंधी कार्य को इनकी एसीआर व एपीएआर में भी अंकित किया जाएगा। 

सरकार के ऐसे आदेशों के बाद शिक्षा विभाग ने भी सभी जिलों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार एवं कम नामांकन वाले स्कूलों का पुनर्गठन किया जा रहा है , जिसके तहत यह आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में बच्चों के लिए शारीरिक व्यायाम करना अनिवार्य होगा , जिसके लिए कम से कम 15 मिनट का समय निर्धारित होगा तथा शारीरिक शिक्षक ही यह जिम्मेदारी निभाएंगे। 
शारीरिक शिक्षक जिस भी स्कूल कलस्टर में तैनात है, वे उस स्कूल में सभी कक्षाओं तथा स्कूल क्लस्टर में शामिल सभी स्कूलों के बच्चों को शारीरिक व्यायाम और खेल गतिविधियां करवाएंगे। जिन स्कूलों में कोई शारीरिक शिक्षक उपलब्ध नहीं है, वहां अन्य कोई अध्यापक यह व्यायाम करवाएगा। 
इसके अतिरिक्त सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान भी अवश्य गाया जाएगा। प्रार्थना सभा सर्व धर्म समभाव को बढ़ाने वाली होगी तथा ऐ मालिक तेरे बन्दे हम व इतनी शक्ति हमें देना दाता को भी प्रार्थना के रूप में शामिल करने को कहा गया है। प्रत्येक स्कूल में प्रतिदिन खेल का एक का पीरियड जरूर होगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow