मुस्लिम समुदाय के दो गुटों का विवाद,अंजुमन इस्लामिया के नाम पर मुस्लिम समुदाय के 2 गुट आमने सामने 

जिला मुख्यालय नाहन शहर के मुस्लिम समुदाय के दो गुटों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजिए के दौरान किसी बात को लेकर हुई कहा सुनी आपसी लड़ाई झगड़े में बदली और फिर यह मामला उलझता उलझता अब अंजुमन इस्लामिया कमेटी तक आ पहुंचा

Sep 7, 2024 - 17:17
Sep 7, 2024 - 17:24
 0  50
मुस्लिम समुदाय के दो गुटों का विवाद,अंजुमन इस्लामिया के नाम पर मुस्लिम समुदाय के 2 गुट आमने सामने 

अपने चेहतों को लाभ पहुंचा रहे अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष, पैसे खर्चने पर भी मनमानी के आरोप 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    07-09-2024

जिला मुख्यालय नाहन शहर के मुस्लिम समुदाय के दो गुटों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजिए के दौरान किसी बात को लेकर हुई कहा सुनी आपसी लड़ाई झगड़े में बदली और फिर यह मामला उलझता उलझता अब अंजुमन इस्लामिया कमेटी तक आ पहुंचा है। 

अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद पर लड़ाई झगड़े में मारपीट के आरोप लगे थे तो वही अब एक मुस्लिम समुदाय का गुट अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद पर नियमानुसार कार्य न करने समेत अंजुमन इस्लामिया का लेखा-जोखा प्रस्तुत न करने की आरोप लगा रहा है। लगातार दोनों ही मुस्लिम समुदाय के गुट आमने-सामने है। 

मीडिया से रूबरू हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी का चुनाव आज से 2 वर्ष पहले अदालत के आदेशों के बाद मतदान प्रक्रिया से संपन्न हुआ था। जिसमें गुल मुनव्वर उर्फ बॉबी अहमद जीत कर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष चुने गए थे दो वर्ष बीत चुके हैं लगातार अध्यक्ष की मनमानी जारी है। 

2 वर्षों से जरनल हाउस नहीं बुलाया गया है। अंजुमन इस्लामिया समेत नाहन शहर में चल रही मस्जिदों का लेखा-जोखा खर्च का ब्यौरा जनता की समक्ष नहीं रखा जा रहा है। अगर अंजुमन इस्लामिया के सदस्य ही अध्यक्ष से किसी बात को लेकर सवाल जवाब करें तो अध्यक्ष सुनने को तैयार नहीं है। लगातार अध्यक्ष की मनमानी व गुंडागर्दी जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow