पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेगी फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट संस्था : डॉ. प्रदीप शर्मा 

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही वन विभाग से सेवानिवृत अधिकारियों की संस्था फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट की बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा द्वारा की गई

Sep 6, 2024 - 20:07
 0  53
पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेगी फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट संस्था : डॉ. प्रदीप शर्मा 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-09-2024
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही वन विभाग से सेवानिवृत अधिकारियों की संस्था फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्ट की बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा द्वारा की गई।


मीडिया से बात करते हुए संस्था के अध्यक्ष डा. प्रदीप शर्मा ने बताया कि आने वाले 3 महीने में सेवानिवृत्त अधिकारियों की संस्था द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाने की योजना बनाई गई है , जिसको लेकर बैठक में रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़े सभी सेवानिवृत अधिकारी चाहते हैं कि जो अनुभव उनको पर्यावरण क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान हुए हैं। 
उस अनुभव का लाभ उठाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस संस्था को गठित करने का मकसद यह भी है कि सेवानिवृत अधिकारी भावनात्मक तरीके से आपस में जुड़े रहे और एक दूसरे की मदद भी कर सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow