प्रदेश में बिगड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं,सभी अस्पतालों में टेस्ट सुविधाएं ठप्प

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बिगड़ी है लोग सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर

Jan 13, 2024 - 14:54
 0  7
प्रदेश में बिगड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं,सभी अस्पतालों में टेस्ट सुविधाएं ठप्प

108 एम्बुलेंस सुविधाएं कलेप्स होने की कगार

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     13-01-2024

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बिगड़ी है लोग सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर है।  प्रदेश सरकार के सत्ता में आने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि आज कोई भी टेस्ट सरकारी अस्पतालों में करवाने के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। डॉ बिंदल आज नाहन में मीडिया से रूबरू हो रहे थे । 

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने सरकारी अस्पताल में चल रही कृष्णा लैब द्वारा टेस्ट बंद करने पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है । बिंदल ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं मिल रही है। प्रदेश सरकार की नाकामी जनता प्रभारी पड़ रही है। 

सरकारी अस्पतालों के अंदर सभी टेस्ट बन्द हो गए है आज हिमाचल में 108 की सर्विसेज कलेप्स होने की कगार पर है। 108 की सर्विसेज 10-10 फोन करने पर भी लोगों को नहीं मिल रही है। जगह जगह पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ के पद रिक्त है। 

स्वास्थ्य संस्थानों में उपकरण की कमी है। उन्होंने कहा कि बीते 1 साल में हिमाचल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो बिगाड़ हुआ है वह जनता के सामने। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि एक भी विषय ऐसा नहीं है जिसमें प्रदेश कांग्रेस सरकार ने कोई विशिष्ट काम किया हो।  

बिन्दल ने कहा कि केवल मात्र एक विशिष्टता आवश्य प्रदेश कांग्रेस सरकार की है कि अब शिलान्यास व उद्घाटन पटिकाओं पर मुख्यमंत्री की फोटो लगने लगी है यह व्यवस्था परिवर्तन अवश्य दर्शता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow