पांवटा साहिब में भाजपा कार्यकर्ता ने सुरेश कश्यप के पक्ष में किया चुनाव प्रचार 

पांवटा साहिब विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार और तेज हो गया है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता दिन रात घर जाकर भाजपा की प्रदेश सरकार सरकार और केंद्र सरकार के किए हुए कार्यों को लोगो को समझा रहे है जैसे करोड़ों लोगों को नरेंद्र मोदी मुफ्त में राशन दे रहे

May 11, 2024 - 20:10
 0  19
पांवटा साहिब में भाजपा कार्यकर्ता ने सुरेश कश्यप के पक्ष में किया चुनाव प्रचार 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    11-05-2024

पांवटा साहिब विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार और तेज हो गया है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता दिन रात घर जाकर भाजपा की प्रदेश सरकार सरकार और केंद्र सरकार के किए हुए कार्यों को लोगो को समझा रहे है जैसे करोड़ों लोगों को नरेंद्र मोदी मुफ्त में राशन दे रहे हैं और हर घर मैं नल से जल भी मुफ्त में पहुंचाया है। 

मुफ़्त में शौचालय बनवाए ,मुफ्त में गरीब कल्याण योजना के तहत  करोड़ों परिवारों को पक्के  घर  बनवाकर दिए। सड़के  बनाकर दी, नदी नालों पर पुल बनवाए। सुखराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाखों करोड़ों गरीब परिवारों को सुविधा दी है। जिसमे 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में करवा सके और यह सुविधा सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी की सरकार ने दी है। 

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सुरेश कश्यप के पक्ष में हर घर जाकर वोट मांग रहे हैं और नरेंद्र मोदी जी की देश हित की नीतियो से जो भारत देश मजबूत हुआ  है  मोदी ने भारत  को  पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है और आने वाले समय देश को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था को बनाने की  मोदी की गारंटी है यह बाते कार्यकर्ता  लोगों तक पहुंचा रहे हैं। 

सुखराम चौधरी  विशेष तौर पर सभी कार्यकर्ताओ के साथ हर  बूथ पर जाकर सुरेश कश्यप के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगो से आग्रह कर रहे हैं इस बार नरेंद्र मोदी को 400 पार का जो नारा दिया है वह पूरा होते हुए दिखाई दे रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow