आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार से मिलेगा सम्मान   

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ मदन कुमार ने बताया है  कि केंद्र सरकार ने राष्ट्र स्तर पर व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा आपदा प्रबंधन में किए  उत्कृष्ट कार्यों  जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत और पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या पूर्व चेतावनी को  मान्यता देने के लिए  सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

Jul 25, 2024 - 13:39
 0  15
आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार से मिलेगा सम्मान   

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    25-07-2024

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ मदन कुमार ने बताया है  कि केंद्र सरकार ने राष्ट्र स्तर पर व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा आपदा प्रबंधन में किए  उत्कृष्ट कार्यों  जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत और पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या पूर्व चेतावनी को  मान्यता देने के लिए  सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की शुरुआत की है। 

उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। कोई भी नागरिक या संस्था किसी भी नागरिक या संस्था को इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट कर सकती है। वर्ष 2025 के लिए सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नागरिक या  संस्थान 31 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों और संस्थाओं से इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार में चयनित संस्था को 51 लाख रुपए नकद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत मामले में 5 लाख रुपए नकद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। 

पुरस्कारों की घोषणा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को होगी। पुरस्कार बारे अधिक जानकारी  और आवेदन  पोर्टल   https://awards.gov.in/ पर किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow