धर्मपुर में पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा पूर्ण राज्यत्व का राज्य स्तरीय समारोह  

धर्मपुर में पूर्ण राज्यत्व का राज्य स्तरीय समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धर्मपुर बाजार मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई के लिए सज गया

Jan 24, 2024 - 18:34
 0  20
धर्मपुर में पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा पूर्ण राज्यत्व का राज्य स्तरीय समारोह  

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     24-01-2024

धर्मपुर में पूर्ण राज्यत्व का राज्य स्तरीय समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धर्मपुर बाजार मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई के लिए सज गया है। समारोह की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने धर्मपुर पहुंचे विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि समारोह को लेकर क्षेत्र की जनता में जबरदस्त उत्साह है। 

उन्होंने कहा कि  आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदर्शनियों को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। समारोह का मुख्य आकर्षण परेड की तैयारी भी कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त अरिंदम चौधरी और एसडीएम धर्मपुर राजेन्द्र गौतम के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि समारोह में 6 से 7 हजार लोग सम्मिलित होंगे।
 
चन्द्रशेखर ने कहा कि समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां लगाई जा चुकी हैं। वहीं शानदार मार्चपास्ट और देश और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का दर्शन कराती सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कार्यक्रम में मंडी के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों की संस्कृति के साथ ही देश के सभी राज्यों की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow