हार के डर से देश भर चुनाव के लिए आगे नहीं आ रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता, लौटा रहे हैं टिकटें : जयराम ठाकुर 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लाखों करोड़ की योजनाएं और उसके लाभार्थी तो मोदी के कार्यकाल की शुरुआत भर है। विकास के जो काम अभी देश में दिखाई दे रहे हैं वह तो सिर्फ ट्रेलर हैं। पूरी पिक्चर तो मोदी 3.0 में दिखेगी। जनहित के लिए किए जाने वाले काम से हर देशवासी को लाभ मिलेगा। कोई भी वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से अछूता नहीं रहेगा। आज भी नरेन्द्र मोदी द्वारा लाखों करोड़ के बजट से सैकड़ों योजनाएं चल रही हैं

Apr 8, 2024 - 19:27
Apr 8, 2024 - 19:40
 0  32
हार के डर से देश भर चुनाव के लिए आगे नहीं आ रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता, लौटा रहे हैं टिकटें : जयराम ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - मण्डी  08-04-2024
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लाखों करोड़ की योजनाएं और उसके लाभार्थी तो मोदी के कार्यकाल की शुरुआत भर है। विकास के जो काम अभी देश में दिखाई दे रहे हैं वह तो सिर्फ ट्रेलर हैं। पूरी पिक्चर तो मोदी 3.0 में दिखेगी। जनहित के लिए किए जाने वाले काम से हर देशवासी को लाभ मिलेगा। कोई भी वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से अछूता नहीं रहेगा। आज भी नरेन्द्र मोदी द्वारा लाखों करोड़ के बजट से सैकड़ों योजनाएं चल रही हैं। सभी योजनाओं में एक लाख दो लाख नहीं करोड़ों की संख्या में लाभार्थी हैं और उन योजनाओं के बजट बीस-तीस हज़ार करोड़ नहीं, लाख करोड़ में हैं। सिर्फ़ किसान सम्मान निधि की बात करें तो इस योजना के 12 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थी परिवार हैं और इस योजना पर 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि किसानों को दी जा चुकी है। आयुष्मान योजना के द्वारा ही देश की 60 करोड़ से ज़्यादा लोगों को कवरेज मिली है। 
इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत एक करोड़ परिवारों को लाभ मिलने वाला है। दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ मातृशक्ति को लखपति दीदी बनाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। चार करोड़ परिवारों को घर और लगभग 12 करोड़ परिवारों को शौचालय बिना किसी भ्रष्टाचार के  मोदी सरकार के दृष्टिकोण की वजह से संभव हो पाया है। नेता प्रतिपक्ष आज सिराज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केंद्र जंजैहली , ज़रोल और बगस्याड़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उनके साथ सिराज विधान सभा के स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले ही नरेन्द्र मोदी ने अपने लक्ष्य निर्धारित कर दिये थे कि आने वाले कार्यकाल में भारत को तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल करेंगे और आजादी के सौ वर्ष पूरे होने के पहले ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। दूसरी तरह कांग्रेस और इंडी गठबंधन का क्या लक्ष्य है? हर हाल में नरेंद्र मोदी को रोकना। नरेन्द्र मोदी को रोकने का क्या मतलब है? भारत के विकास को रोकना, भारत की बढ़ती आर्थिक, सामाजिक, सामरिक शक्ति को रोकना। 
कांग्रेस के घोषणा पत्र से यह साफ हो गया है। कांग्रेस की राजनीति में भारत के विकास के विजन की बजाय सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को रोकने के षड्यंत्र हैं। इसी कारण आज कांग्रेस की यह हालत हो गई है कांग्रेस को ढूँढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। गठबंधन में कोई कांग्रेस को दहाई में सीटें देने को राजी नहीं हैं। कांग्रेस जिसे टिकट देना चाहती वह कांग्रेस पार्टी ही छोड़ दे रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं को कांग्रेस की वस्तुस्थिति का अंदाज़ा हो गया है इसीलिए लोग कांग्रेस की टिकटें लौटा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने न्याय पत्र लाने वाली कांग्रेस ये क्यों नहीं बताती कि पिछले 7 दशक में देश के साथ सबसे ज्यादा अन्याय करने वाली कांग्रेस पार्टी ही है। इनके किए घोटाले , दिए अत्याचार , थोपे आपातकाल को देश आज भी नहीं भूला है। यह लोग भारत के टुकड़े करना चाहते हैं और इस घोषणा पत्र में मानसिकता दिखती है कि देश को पीछे कैसे ले जाना चाहते हैं। महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस के शीर्ष से लेकर गली के नेता आये दिन महिलाओं के बारे में कैसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं ये किसी से छिपा नहीं है। 
कांग्रेस ने तो हमारी माननीय राष्ट्रपति से लेकर अन्य महिला सांसदों एवं नेताओं पर जो टिप्पणियां की हैं उससे कांग्रेस की महिला विरोधी सोच को दिख जाती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चालीस साल से गरीबी हटाओ के सिर्फ़ नारे लगाए। लेकिन देश के गरीबों के लिए असल में काम तब शुरू हुए जब एक बेहद साधारण परिवार से निकला कर्म योगी देश का प्रधान सेवक बना।  तब जाकर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। 80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन, 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत एक अकल्पनीय विकास यात्रा पर है, और आज देश को निरंतरता और स्थिरता को बनाए रखने की जरूरत है। आपका एक-एक वोट इस दिशा में महत्वपूर्ण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow