हैवानियत : तीन बच्चों की मां से पहले पैसे छीने , फिर किया गैंगरेप 

कारखाने से काम करके घर लौट रही विवाहिता के साथ करीब आधा दर्जन युवकों है न केवल महिला के साथ दुष्कर्म किया , बल्कि मजदूरी की रकम भी छीन ली।  जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की विवाहित महिला देर रात को मजदूरी कर अपने घर को लौट रही थी कि इसी दौरान कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और पहले उन्होंने महिला से मजदूरी के पैसे छीन लिए उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म कर डाला

Apr 8, 2024 - 19:25
 0  301
हैवानियत : तीन बच्चों की मां से पहले पैसे छीने , फिर किया गैंगरेप 
न्यूज़ एजेंसी - जयपुर   08-04-2024
कारखाने से काम करके घर लौट रही विवाहिता के साथ करीब आधा दर्जन युवकों है न केवल महिला के साथ दुष्कर्म किया , बल्कि मजदूरी की रकम भी छीन ली।  जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की विवाहित महिला देर रात को मजदूरी कर अपने घर को लौट रही थी कि इसी दौरान कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और पहले उन्होंने महिला से मजदूरी के पैसे छीन लिए उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। जानकारी के मुताबिक यह मामला राजस्थान के कोटा का है जहां रेलवे कॉलोनी थाना में क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ करीब आधा दर्जन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 
पुलिस ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है , जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला जो विवाहित है रात के समय थाना क्षेत्र में नहर किनारे सुनसान रास्ते से घर की ओर आ रही थी कि इसी दौरान तीन-चार लड़कों ने उसे रोक लिया। युवकों ने इस दौरान पहले महिला से पैसे छीन लिए , उसके बाद महिला के साथ गैंगरेप किया। उनकी हैवानियत यही नहीं रुकी। चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया और उन्होंने भी विवाहिता के साथ बलात्कार किया। 
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है , जबकि उनके साथियों की तलाश अभी चल रही है। पुलिस ने इस गैंगरेप के मामले में कमलेश कोली (25) , विष्णु गौतम (23) , शाकिर हुसैन (24) और गजेंद्र तंवर (24) को गिरफ्तार कर लिया और अब उनके साथियों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि विवाहित महिला जो तीन बच्चों की मां है यह मध्य प्रदेश की रहने वाली है जो राजस्थान में अपने पति के साथ कोटा में थाना क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow