दीपक राणा प्रधान तो तेजराम वालिया चुने गए टैक्सी यूनियन नेरचौक के उप प्रधान

टैक्सी यूनियन नेरचौक द्वारा कंसा चौक में बैठक का आयोजन किया गया। यह  बैठक उप प्रधान दीपक राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में उप प्रधान दीपक राणा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण विचार विमर्श किए गए। 

Apr 28, 2024 - 18:56
 0  25
दीपक राणा प्रधान तो तेजराम वालिया चुने गए टैक्सी यूनियन नेरचौक के उप प्रधान
 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  28-04-2024

टैक्सी यूनियन नेरचौक द्वारा कंसा चौक में बैठक का आयोजन किया गया। यह  बैठक उप प्रधान दीपक राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में उप प्रधान दीपक राणा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण विचार विमर्श किए गए। 
 
 
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुरानी कमेटी को भंग किया जाए तथा नई कमेटी  का गठन किया जाए। इस बैठक में दीपक राणा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया और उप प्रधान तेजराम वालिया को चुना गया। चेयरमैन ललित सुपहिया , कोषाध्यक्ष उमेश कुमार , सचिव दिनेश अग्रवाल , सह सचिव रविंद्र कुमार , अड्डा इंचार्ज राजू कुमार (संजू बाबा ) ,उमेश कुमार ( गलेलू ) , महेंद्र सिंह , विक्रांत ( विक्की ) को चुना गया। 
 
 
इसके अलावा दिले राम, रूप देव शर्मा , कर्म सिंह , मदन लाल ,  जितेंद्र (भुरू) और हेतराम को मुख्य सलाहकार जबकि  मीडिया प्रभारी सागर सिंह और हरवंश गुलरिया को चुना गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow